उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के महानगर सह मंत्री अभिषेक पंडित को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी है. अभिषेक पर यह तीसरा हमला बताया जा रहा है. अभिषेक को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल से मेडिग्राम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है. मौके पर फोर्स के साथ एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा मौजूद हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
घटना सहारनपुर के थाना गागलेहडी क्षेत्र से देर रात सामने आई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक के लेफ्ट बांह में गोली लगी है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है. वहीं गोली मारने का आरोप शाहनवाज़ और सलमान नाम के युवकों पर लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरो की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया है.
जानकारी के अनुसार, देर रात अभिषेक पंडित गागलहेड़ी इलाके में स्थित शत्रुघ्न कॉलोनी में अपने घर के पास टहल रहे थे इसी दौरान दो अज्ञात हमलवारों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से घायल अभिषेक पंडित ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन हमलावर फरार हो गए.
