ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बजरंगबली की भक्ति में डूबा मुस्लिम शख्स

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा को भगवान हनुमान जी की जयंती मनाई जाती है. इस साल हनुमान जयंती  16 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी. इस खास अवसर पर हम आपको आस्था की नगरी प्रयागराज का एक बेहद ही खास किस्सा बताने जा रहे हैं. यहां, एक मुस्लिम दर्जी बजरंगबली के लिए साफा सिल रहे हैं. आइये आपको बताते हैं इस मुस्लिम दर्जी के बारे में.

11 सालों से सिल रहे रामलीला के पात्रों की पोशाक

प्रयागराज में खुल्दाबाद के रहने वाले मोहम्मद सरताज खान पेशे से दर्जी हैं. सरताज एक दशक से भी अधिक समय से रामलीला के पात्रों की पोशाक सिल रहे हैं. अब वह भगवान हनुमान के लिए ‘साफा’ (पगड़ी) सिलने में व्यस्त हैं. इस साफा को वे जरी की कारिगरी से सजा रहे हैं.

भगवान हनुमान के लिए तैयार कर रहे साफा

‘टीओआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक सरताज खान के हाथों से सिला हुआ यह 70 इंच का साफा 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ा हनुमान मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा को पहनाया जाएगा. बता दें कि सरताज 11 सालों से रामलीला में सक्रिय रूप से भाग लेकर और अपने विशेष रूप से सिले कपड़ों के साथ पात्रों को सजाकर सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देते आ रहे हैं. हनुमान जयंती पर उन्होंने यह विशेष साफा सिलकर अपने मिशन को एक कदम और आगे बढ़ाया है.

‘धर्म कभी बाधा नहीं होता’

इस बारे में खुद सरताज खान ने कहा, ‘मैं आभारी हूं कि मुझे भगवान हनुमान के लिए ‘साफा’ (पगड़ी) सिलने का अवसर मिला. विशेष रूप से जरी के काम वाली पगड़ी 70 इंच चौड़ी होगी. इस पगड़ी को बेहद खास जापान सिल्क के कपड़े से तैयार किया जा रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘भगवान के लिए ‘साफा’ सिलने का विशेषाधिकार मुझे बहुत खुशी देता है. धर्म कभी बाधा नहीं होता और मैं इस प्रथा को जारी रखूंगा.’

पहली बार पगड़ी पहनेंगे हनुमान जी

बता दें कि भगवान श्री हनुमान को साफा अर्पित करना, शहर के व्यवसायी राजेश चौरसिया के दिमाग की उपज थी. उन्होंने इस हनुमान जयंती को विशेष बनाने के लिए मुकुट के बजाय पगड़ी दान करने की योजना बनाई. यह पहली बार होगा जब भगवान को उनकी जयंती पर पगड़ी भेंट की जाएगी.

Scroll to Top