# बड़े भाई को रणजी टीम में शामिल कराने के लिए छोटे भाई ने यूपी का चीफ सेक्रेटरी बनकर किया फोन

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  क्रिकेट एसोसिएशन यानी की यूपीसीए में खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं. इस बार यूपी की रणजी टीम में अपने बड़े भाई को चयनित कराने के लिए कानपुर में छोटे भाई ने प्रदेश का चीफ सेक्रेटरी बनकर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों को फोन लगा दिया

प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा प्रसाद मिश्रा के नाम से उसने यूपीसीए के सेक्रेटरी प्रवीण गुप्ता को फोन करके अपने भाई के सिलेक्शन करने का दबाव बनाया इसके लिए उसने चीफ सेक्रेटरी के नाम से एक मैसेज भी भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने जांच की और उसके बाद दोनों भाइयों समेत उसके पिता को भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.