ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बढ़ी टारगेट किलिंग, गृह मंत्री सुरक्षा को लेकर करेंगे बड़ी बैठक

श्रीनगर (मानवीय सोच)  कश्मीर घाटी में बढ़ी टारगेट किलिंग की घटनाओं को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई है। एक दिन पहले ही एक महिला हिंदू टीचर की हत्या कर दी गई थी। 3 जून को गृह मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि मंगलवार को कुलगाम में अध्यापिका रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बाला सांबा जिले की रहने वाली थी लेकिन वह कुलगाम के गोपालपुरा के एक सरकारी स्कूल में पोस्टेड थीं। यह दूसरी हत्या है जिसमें किसी हिंदू सरकारी कर्मचारी को टारगेट किया गया है। इससे पहले 12 मई को बड़गाम में तहसील में पोस्टेड क्लर्क राहुल भट को गोली मार दी गई थी।

गृह मंत्री के साथ बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इन टारगेटेड हत्याओं से जम्मू-कश्मीर के लोगों में भय व्याप्त है और वे प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर भेजने की दरख्वास्त कर रहे हैं। वहीं सरकारी कर्मचारी प्रशासन से जम्मू ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं।

शिवसेना नेता नीलम घोरे ने कहा कि बहुत जरूरी है कि सरकार अध्यापकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। अगर जरूरी हो तो उन्हें हथियार भी मुहैया कराए जाएं।

हिंदूओं को मिलेगी सेफ पोस्टिंग
टारगेट किलिंग को देखते हुए ही बड़ा फैसला लिया गया है। कश्मीर घाटी में काम कर रहे हिंदू कर्मचारियों को अब जिला मुख्यालय में पोस्टिंग दी जाएगी। बता दें कि रजनी बाला की हत्या बीते पांच महीने में 16वीं टारगेट किलिंग की घटना है।

Scroll to Top