ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बदसलूकी पर इंडिगो के सीईओ ने मांगी माफी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिव्यांग किशोर को फ्लाइट में न बैठने देने के मामले के तूल पकड़ने पर इंडिगो के सीईओ रॉन्जॉय दत्ता ने खेद व्यक्त किया है। यही नहीं उन्होंने इलेक्ट्रिक वीलचेयर खरीदकर देने की भी बात कही है। इंडिगो एयरलाइन कंपनी के प्रतिनिधि ने रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग किशोर को फ्लाइट्स पर चढ़ने देने से रोक दिया था। यही नहीं किशोर के परिवार और अन्य यात्रियों की ओर से जब इसे लेकर आपत्ति जताई गई तो एयरलाइन कंपनी के कर्मचारी ने उनसे बहस भी की थी। 7 मई को हुए वाकये को लेकर कंपनी के सीईओ ने माफी मांगते हुए कहा है कि हम सभी को इस घटना से दुख पहुंचा है।

उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि अप्रैल महीने में ही 75,000 दिव्यांग लोगों ने इंडिगो एयरलाइन से सफर किया था और पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारे क्रू मेंबर्स ने उनकी मदद की। इंडिगो के सीईओ ने कहा, ‘हम यह बात अच्छी तरह से समझते हैं कि फिजिकली चैलेंज्ड बच्चों की केयर करने वाले माता-पिता समाज के सच्चे हीरो हैं। हम पीड़ित परिवार से दिल की गहराईयों से माफी मांगते हैं।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो के कर्मचारी ने कहा था कि दिव्यांग किशोर फ्लाइट के लिए एक रिस्क हो सकता है। उसका कहना था कि शराब पिए हुए पैसेंजर और दिव्यांग किशोर यात्रा के लिए फिट नहीं हैं।

बता दें कि इस घटना के सामने आने पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी बयान सामने आया था। उनका कहना था कि इस मामले की मैं निजी तौर पर जांच करूंगा। सिंधिया ने कहा था कि इस मामले में मैं जीरो टोलरेंस की नीति अपनाऊंगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइन स्टाफ का दुर्व्यवहार करना गलत है और इस मामले की मैं निजी तौर पर जांच करते हुए ऐक्शन लूंगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था औ लोगों ने इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ के व्यवहार की तीखी आलोचना की थी।
Scroll to Top