ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरेली : पत्नी का गला काटकर हत्या की, फिर जहर खाकर खुदकुशी की, वजह चौंकाने वाली

बरेली। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के यासीन नगर में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी ही पत्नी का गला काट दिया. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई. परिवार में दो मौतों के बाद बच्चों की हालत खराब है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, 21 साल पहले सैफुद्दीन ने नफीसन से शादी की थी। दो साल से कुछ स्थानीय लोग सैफुद्दीन से उसकी पत्नी के चरित्र के बारे में चर्चा करते थे, जिससे उसके मन में संदेह पैदा हो गया। पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में उसने पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने जहर भी खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

मां की मौत के बाद उनकी बेटी राबिया ने कुछ लोगों पर उनके पिता को मां की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पड़ोसियों और उनके भाइयों के कहने पर मेरे पिता ने मेरी मां को किनारे से काटकर मार डाला। हालांकि राबिया कुछ लोगों के नाम भी बता रही हैं। राबिया का कहना है कि कुछ लोग पापा से मेरी मां के बारे में झूठा चर्चा करते थे। जिससे पिता ने मां की हत्या कर दी।

घटना के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र में सैफुद्दीन नाम के युवक ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। अब पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई कर रही है।

 

Source

Scroll to Top