ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरेली में कांवड़ियों पर गंदा पानी फेंकने, डीजे बजाने पर विवाद के बाद छह लोग हिरासत में

बरेली  (मानवीय सोच) बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांवड़ियों के डीजे संगीत बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों के विरोध करने पर विवाद हो गया. आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर छत से गंदा पानी भी डाल दिया, इस बात को लेकर कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की. मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि किकैंट थाना क्षेत्र के लखौरा गांव से कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को परगवां गांव से निकल रहा था.

गांव में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति जताई और उसी दौरान किसी ने छत से कांवड़ियों के जत्थे के ऊपर पानी फेंक दिया, जिसके बाद विवाद हो गया. हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा कर रवाना किया. पुलिस अधीक्षक (नगर) रविन्द्र कुमार ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था. कांवड़ियों के ऊपर पानी फेंकने का भी आरोप है. मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है.

बरेली के अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है. उन्होंने कहा कि गंगा नदी से जल लेने के लिए जो कांवड़िये जा रहे हैं उनकी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं. सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने कांवड़ियों को रोकने का प्रयास किया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

Scroll to Top