ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बरेली से मेरठ लाया गया था बीमार कैदी, अस्पताल से हुआ फरार

यूपी : (मानवीय सोच)  मेरठ में इलाज के दौरान एक विचाराधीन कैदी लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया. अस्पताल से कैदी के फरार होने पर हड़कंप मच गया फिलहाल, कैदी की तलाश की जा रही है. वहीं, लापरवाही बरतने पर उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज कर ली गई है. फरार कैदी पर भी केस दर्ज हुआ है. 

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का है. जहां बरेली से लाए गए हत्या के आरोपी कैदी काले खान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. पिछले कई दिन से काले खान का इलाज यहां चल रहा था. लेकिन इसी बीच वो फरार हो गया

कैदी के फरार होते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पूरे कैंपस के सीसीटीवी कैमरे खंगाल गए मैन्युअल पुलिसिंग के जरिए भी फरार कैदी की तलाश की गई, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग सकी. वहीं, इस मामले में मेडिकल थाने के चौकी इंचार्ज की तरफ से पांच पुलिसकर्मियों और फरार कैदी काले खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. मेरठ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. 

Scroll to Top