बर्थडे के दिन 14 साल की मासूम का गैंगरेप

कोलर (मानवीय सोच) कर्नाटक में कोलार जिले के कमासमुद्रा  थाना इलाके में 14 साल की मासूम के जन्मदिन पर उसके साथ गैंगरेप किया गया. इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वारदात के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.

दरिंदों के जाल में ऐसे फंसी बच्ची

पुलिस के अनुसार, क्लास 9 में पढ़ने वाली लड़की अपने जन्मदिन पर नए कपड़े और चॉकलेट नहीं खरीदने के लिए अपने माता-पिता से नाराज थी. जिस कारण वो शुक्रवार को स्कूल नहीं गई और बंगारपेट के लिए एक बस में सवार हो गई. उसे अकेला देख बदमाशों ने उससे बातें कीं और उसे एक पार्क में ले जाकर शाम तक उसे वहीं रोके रखा.

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

बता दें कि आरोपियों की पहचान आनंद कुमार, कंथाराजू, प्रवीण और वेणु के रूप में हुई है. इनमें से तीन राजमिस्त्री हैं और एक बस ड्राइवर है. पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

गैंगरेप से पहले आरोपियों ने पी शराब

देर शाम आरोपी उसे प्राइवेट बस से तनिमदागु गांव ले गए. रास्ते में आरोपियों ने शराब पी और सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप किया.

मासूम की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने कामसमुद्र पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया है. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *