ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बलरामपुर अस्पताल में 20 दिन से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट

बलरामपुर अस्पताल के दोनों ऑक्सीजन प्लांट करीब 20 दिनों से खराब है। संबंधित कंपनी निर्धारित कार्य दिवस में प्लांटों को ठीक नहीं करा सकी है। तय कार्य दिवस में प्लांट ठीक न होने से अस्पताल प्रशासन ने कंपनी पर जुर्माना लगाने की संस्तुति की है। वहीं, कंपनी के जिम्मेदारों का कहना है प्लांट मरम्मत का कार्य चल रहा है। शनिवार तक प्लांट चलने लगेंगे।बलरामपुर अस्पताल 780 बेड की क्षमता का अस्पताल है। यहां पर दो ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं।

दोनों प्लांटों को खराब हुए 20 दिन से अधिक हो गए हैं। प्लांट मरम्मत कराने की जिम्मेदारी सायरेक्स कंपनी की है। शुक्रवार को प्लांट मरम्मत के लिए कर्मचारी लगे थे, लेकिन देर शाम तक प्लांट शुरू नहीं हो सका। इससे आईसीयू, इमरजेंसी, टीबी वार्ड, बाल रोग विभाग, न्यूरो सर्जरी समेत अन्य विभागों में जंबो सिलेंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। आरोप है कंपनी तय कार्यदिवस में दोनों प्लांट को ठीक नहीं कर पाई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक, कंपनी तय कार्य दिवस में प्लांट ठीक नहीं कर पाई है। ऐसे में जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई है।

वहीं सायरेक्स कंपनी के मैनेजर अजय वर्मा ने बताया कि प्लांट मरम्मत के लिए टीमें लगी हैं। सायरेक्स कंपनी ने दो माह पहले खराब हुए प्लांट को ठीक करने में करीब 45 दिन लगाए थे। प्लांट ठीक होने में करीब लाखों रुपए खर्च हुए थे। एक साल में बड़े प्लांट की मरम्मत के नाम पर अभी तक 30 लाख से अधिक राशि खर्च हो चुकी है। जबकि इतनी ही लागत छोटे प्लांट में भी आ चुकी है। कंपनी हर साल लाखों रुपए मरम्मत के नाम पर ले रही है। इसके बाद भी प्लांट एक दो माह बाद फिर ठप हो रहे हैं।

Scroll to Top