बलिया (मानवीय सोच) मांटेनेग्रो की राजदूत डा.जेनिस दरबारी शनिवार देर शाम बलिया पहुुंची। जनपद के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने पत्रकारों से बात की। कहा कि बलिया से हमारा गहरा नाता रहा है।
15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। यूपी के बलिया जिले ने 20 अगस्त 1942 को ही आजा़दी से पांच साल पहले खुद को आजाद करा लिया था। तत्कालिन ब्रिटिश कलेक्टर जे निगम (जागेश्वर निगम) ने आधिकारिक तौर पर प्रशासन स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय को सौंप दिया था। डा. जेनिस दरबारी उन्हीं जे निगम की पौत्री हैं।
अपने नाना जे निगम की याद में मॉन्टेनेग्रो की भारतीय राजदूत डॉ. जेनिस दरबारी बलिया पहुंची। कहा कि आजाद भारत की तस्वीर हर निगाहों पर झलकती है। डॉ. जेनेसी ने कहा कि जे निगम की पौत्री होने के नाते बलिया में कुछ करना चाहती हूं। बलिया का अपना इतिहास रहा है।
बलिया में जे निगम नाना की याद में मूवी बनाना चाहती हूं। डॉ. जैनिस शनिवार को बलिया भ्रमण पर निकलीं और यहां का इतिहास खंगाला। जगह-जगह जाकर भौगोलिक परिदृश्य का गहन अध्ययन करते हुए जेनिस ने बताया कि जिले के इतिहास पर मूवी बनाई जाएगी। इससे कुछ ऐतिहासिक ज्ञान अर्जित हो सके। स्वतंत्र हुए बलिया के इतिहास पर अंतरराष्ट्रीय फिल्म बनेगी। आजाद भारत की तस्वीर हर निगाहों पर झलकती है।
