बलिया : (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में पहुंचे। सीएम ने बासडीह के पिंडहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के दौरान जनपद वासियों को 128.67 करोड रुपए लागत की परियोजनाओं का उपहार दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बलिया की धरती क्रांति है, चुनौती से अपना रास्ता बनाती है।
गुलामी के दौर में आजादी की चिंगारी काे सुलगाने का कार्य मंगल पांडे ने किया और देखते देखते पूरे देश में क्रांति की लहर दौड़ गई। इतना ही नहीं सन् 1942 में आजादी का एहसास भी देश को बलिया की माटी ने कराया था। इतना ही नहीं जब लोकतंत्र खतरे में था तब जयप्रकाश नारायण ने नागरिकों के मौलिक अधिकार की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। जिसमें जिले के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने उनका साथ दिया था।
