(मानवीय सोच) : हाल ही में मध्य प्रदेश में अपने एक कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पहचानने से इंकार करते हुए उनकी बेइज्जती तक कर दी थी.
जिसे लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति काफी गरमा गई और चंद्रशेखर के समर्थक काफी नाराज नजर आए और उन्होंने इसका विरोध भी किया. फिलहाल अब इस पर बोलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने साफ कर दिया है कि वह अभी भी मायावती का सम्मान करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने आकाश आनंद को नौसिखिया बताया है.
दरअसल, चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ‘मायावती ने बहुजन समाज के लिए काफी काम किया है. मैं उनका कल भी सम्मान करता था, आज भी करता हूं. किसी नौसिखिए के कारण मेरे मन में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं हो सकती है.’ चंद्रशेखर ने आगे कहा कि मायावती ने उनके समाज के लिए जितना संघर्ष किया है, वह उसे हमेशा याद रखेंगे.
