ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाइक टकराने से बौखलाए दारोगा, युवक को बुरी तरह से पीटा

बलरामपुर    (मानवीय सोच)  यूपी पुलिस का एक बार फिर खौफनाक चेहरा देखने को मिला है। पुलिस की इस हरकत का एक वीडियो पर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दारोगा एक युवक को बुरी तरह से पीट रहा है। इतना ही नहीं दारोगा का जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली और युवक पर मारने के इरादे से तान दी। युवक दारोगा से माफी मांगता रहा लेकिन दारोगा था कि उसे पीटने से बाज ही नहीं आ रहा था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दरअसल एक युवक की बाइक दरोगा की बाइक से भिड़ गई थी, जिसमें दारोगा हल्का-फुल्का घायल हो गया था। इसके बाद दरोगा तिलमिला गया था। आरोप है कि दारोगा ने युवक को पिटाई के बाद उससे पैसे की भी वसूली की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

मामला बलरामपुर जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र के पीपल तिराहा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी का है। ललिया थाने तैनात उप निरीक्षक अरुण गौतम बाइक से सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय के पीपल तिराहे से गुजर रहे थे। तिराहे से पहले ही दारोगा की बाइक मोहित कुमार दीक्षित नाम के युवक से आमने सामने से भिड़ गई। घटना में दारोगा को चोटें भी आई। गुस्साए दारोगा ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। उसे दबोचकर फायर करने के लिए सर्विस रिवाल्वर भी तान दी।

बाद में युवक ने दारोगा को इलाज के पैसे भी दिए जिसके बाद मामला शांत हो सका। बताया जा रहा है कि जिस युवक से बाइक भिड़ी थी वह बंधन बैंक में रिलेशनशिप ऑफिसर रिकवरी के पद पर तैनात है। फिलहाल खाकी के इस रूप से डरा युवक कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। एसपी राजेश सक्सेना ने बताया कि संबंधित उप निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

Scroll to Top