मथुरा : (मानवीय सोच) लंकेश भक्त मंडल की बैठक गोविंद नगर स्थित सारस्वत धर्मशाला में हुई। इसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा वृंदावन में रावण पर जाति को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध किया गया। बैठक में इस प्रकरण में मानहानि का वाद दाखिल करने का निर्णय लिया गया। लंकेश भक्त मंडल के संयोजक ओमवीर सारस्वत एड. ने कहा कि बागेश्वर धाम के नाम से कुछ दिनों से चर्चा में आए धीरेंद्र शास्त्री गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने प्रकांड विद्वान रावण को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जाति का बता दिया। भगवान राम ने रावण की विद्वता को मानते हुए लंका पर विजय प्राप्ति के लिए रावण से भगवान भोलेनाथ की पूजा कराई। तभी से वह स्थान रामेश्वरम के नाम से जाना जाता है। लंका पर विजय के बाद रावण से भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण को राजनीति की शिक्षा दिलाई। धीरेंद्र शास्त्री ने रावण के यजमान रहे भगवान श्रीराम का भी अपमान किया है।
