ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत : ‘गले में सिंदूर और मंगलसूत्र नहीं तो समझो प्लाट खाली

लखनऊ : (मानवीय सोच) बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री सिंदूर और मंगलसूत्र के बयान के चलते चर्चा में है। मंगलवार को समाज सेविका नूतन ठाकुर ने इस मामले में महिला आयोग में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा में कथा के दौरान बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं पर बयान दिया है, जो चर्चा में है।

उन्होंने कहा कि जिस स्त्री की शादी हो गई है। उसकी दो पहचान होती है। पहला- मांग का सिंदूर। दूसरा-गले का मंगलसूत्र। जिस स्त्री की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र न हो, तो समझिए प्लॉट खाली है।

महिलाओं की तुलना के बाद हो रहे अभद्र कमेंट

अधिकार सेना की महासचिव नूतन ठाकुर ने बताया कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने खाली प्लाट को लेकर जो महिलाओं से जोड़कर बयान दिया है वह गलत है। इसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। उनके इस बयान के बाद महिलाओं को लेकर कई आपत्तिजनक बयान आ रहे हैं। इसलिए इस पर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए।

Scroll to Top