ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बादशाह ने चुकाया कर्जदार पिता का लोन

मुंबई (मानवीय सोच) रैपर बादशाह सिर्फ नाम से ही नहीं दिल से भी बादशाह हैं। India’s Got Talent के मंच पर उन्होंने यह बात साबित कर दी। शो में आए कंटेस्टेंट के पगड़ी न पहनने की वजह जानकर शो के जजेज काफी इमोशनल हो गए। किरण खेर, मनोज मुंतशिर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह को जब पता लगा कि उनके यहां कर्ज लेने वाला तब तक पगड़ी नहीं पहनता जब तक उसका कर्ज नहीं उतर जाता। यह सुनकर बादशाह ने उनकी मदद करने की रिक्वेस्ट की। इस पर राजस्थान से आए इस्माइल खान लंगा ग्रुप के सदस्य राजी हो गए और उनका शुक्रिया अदा किया।

परफॉर्मेंस ने जीता दिल

इंडियाज गॉट टैलंट में इस वीकेंड राजस्थान का इस्माइल लंगा ग्रुप अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतेगा। इस एपीसोड की शूटिंग के दौरान ग्रुप के एक सदस्य की कहानी सुनकर सारे जजेज इमोशनल हो गए। इस ग्रुप ने ‘स्लो मोशन अंग्रेजा’ गाने को फोक स्टाइल में गाया था। उनके परफॉर्मेंस पर जजेज खुश हो गए। बादशाह ने इसे धरोहर बताया।

बच्ची की शादी ने बनाया कर्जदार

इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने ग्रुप के एक सदस्य से पूछा कि सभी लोगों ने पगड़ी पहनी है लेकिन उन्होंने क्यों नहीं। इस पर सदस्य ने बताया कि बच्ची की शादी बाप कर्ज लेकर करता है तो वह पगड़ी नहीं पहनता है। आईएएनस की रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह ने उनकी कहानी सुनकर कहा, आप मुझे मौका देंगे कि मैं लोन चुका दूं? इस पर खुश होकर इस्माइल ने उनका शुक्रिया अदा किया।

Scroll to Top