ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बायकॉट लुलु मॉल स्टीकर लगी गाड़ी 1090 पर रोकी

लखनऊ  (मानवीय सोच) लुलु मॉल के विरोध में रविवार को करणी सेना के सदस्य गाड़ी पर बायकॉट लुलु मॉल का स्टीकर लगा कर जा रहे थे। सूचना मिलते ही एसीपी हजरतगंज व गोमतीनगर मौके 1090 चौराहे पर पहुंचे। गाड़ी को रुकवाकर सभी को समझाया और वापस भेजा।

रविवार दोपहर करणी सेना के सदस्य ध्रुव सिंह के नेतृत्व में जा रहे  करीब 12 पदाधिकारी तीन गाड़ियों से लुलु मॉल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सभी ने अपनी गाड़ियों में बायकॉट लुलु मॉल का स्टीकर लगा रखा था।

इसकी जानकारी मिलते ही एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह व एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस और उनमें हल्की झड़प हुई लेकिन उन्हें समझा कर वापस भेज दिया गया।

लुलु मॉल पर उठे विवाद के बाद प्रबंधन ने इस पर बयान जारी किया है। क्षेत्रीय निदेशक की तरफ से कहा गया है हमारे यहां जितने भी कर्मचारी हैं। उसमें 80 प्रतिशत से अधिक हिंदू, बाकी मुस्लिम, ईसाई व अन्य वर्गों के लोग हैं। प्रार्थना एवं नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ माल प्रबंधन ने मुकदमा दर्ज कराया है।  इस मामले में प्रतिष्ठान को बदनाम करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Scroll to Top