नई दिल्ली (मानवीय सोच) एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा रही है। फिल्म को दर्शकों को बेहिसाब प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि फिल्म एक के बाद एक नए कीर्तिमान रचती चली जा रही है। इसी बीच राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ के सीक्वल को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है। ‘बाहुबली 2’ के बाद अब ‘बाहुबली-3’ को लेकर आई इस खबर को सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
बाहुबली-3 को लेकर प्रोड्यूसर ने कही ये बात
RRR के प्रमोशन के दौरान एस.एस.राजामौली ने बाहुबली-3 को लेकर हिंट दिया था और अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली के प्रोड्यूसर प्रसाद देवीनेनी ने फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें कही हैं। प्रसाद ने कहा, ‘उनका कहने का मतलब था कि बाहुबली वर्ल्ड में उतना स्कोप है कि एक और कहानी सुनाई जा सकती है। कहानी की दुनिया वही रहेगी और किरदार तो लार्जर दैन लाइफ हैं।’
जाहिर तौर पर हम इस पर काम करेंगे
प्रसाद ने फिल्म को लेकर कहा, ‘लेकिन हम अभी तुरंत इसे शुरू करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि अभी उनके पास कई सारी जिम्मेदारियां हैं। उसके बाद हम इसके बारे में सोचेंगे। जाहिर तौर पर एक पॉइंट पर हम इसे बनाएंगे, लेकिन अगर चीजें ठीक रहीं तो। हालांकि अभी इसे लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा है।’ यानि प्रसाद के बयान के बाद कहा जा सकता है कि मेकर्स बाहुबली-3 को लेकर काफी सीरियस हैं और देर सबेर इस पर काम शुरू किया ही जाएगा।
सलमान भी करेंगे राजामौली के साथ काम
तो एस.एस. राजामौली के बाद अब प्रसाद के बयान के बाद माना जा सकता है कि बाहुबली फैंस को निराश होने की जरा भी जरूरत नहीं है। मेकर्स आज नहीं तो कल बाहुबली-3 पर काम शुरू कर देंगे। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान ने भी राजामौली के साथ एक फिल्म को लेकर हिंट दिया था। हालांकि उस बारे में भी अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है।
