ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाहुबली डीपी यादव की उम्रकैद पर सुनवाई पूरी, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, जानिए पूरा मामला

नैनीताल। यूपी दादरी के पूर्व विधायक महेंद्र भाटी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। आरोपी डीपी यादव, कर्ण यादव, पाल सिंह समेत अन्य की उम्रकैद पर हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद सीबीआई ने भी कोर्ट में अपना पक्ष रखा. चीफ जस्टिस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए फैसला सुनाने की अगली तारीख अभी तय नहीं की है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने डीपी यादव को इलाज के लिए नवंबर तक की अल्पावधि जमानत भी दे दी। इससे पहले भी यादव को अदालत ने अल्पकालिक जमानत दी थी।

डीपी यादव हत्या के मामले में जेल में हैं।
13 सितंबर 1992 को गाजियाबाद के पूर्व विधायक महेंद्र भाटी की दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। डीपी यादव समेत परनीत भाटी, करण यादव, पाल सिंह पर हत्या का आरोप था. पूरे मामले की जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई, फिर 15 फरवरी 2015 को सीबीआई कोर्ट ने सभी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. तब से दोषी जेल में हैं, हालांकि इन सभी ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

 

उत्तराखंड समाचार, उच्च न्यायालय का फैसला, यूपी का बाहुबली, यूपी समाचार, अपराध में अपराध, उत्तराखंड समाचार, उच्च न्यायालय का फैसला, यूपी का बाहुबली

डीपी यादव की सजा के मामले में सीबीआई के फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है.

 

मेडिकल ग्राउंड पर फिर से शॉर्ट टर्म ज़मानत
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान डीपी यादव के वकील ने डीपी यादव को इलाज के लिए और समय की जरूरत बताते हुए जमानत मांगी थी, जिसका सीबीआई ने विरोध किया था. लेकिन अदालत ने यादव को नवंबर तक की अवधि के लिए जमानत दे दी। यादव के वकील ने कोर्ट को उनकी रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बारे में बताया कि उन्हें लगातार अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ेगा. हालांकि, सीबीआई ने यह कहते हुए विरोध किया कि जेल से इलाज दिया जा सकता है, इसलिए जमानत नहीं दी जानी चाहिए। इससे पहले भी अदालत यादव को दो बार शॉट टर्म जमानत दे चुकी है।

 

Source

Scroll to Top