ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बिगड़ी लखनऊ की भी हवा : एक्यूआई 200 के पार

लखनऊ : (मानवीय सोच) दिल्ली-एनसीआर की तरह यूपी की राजधानी लखनऊ में भी हवा की सेहद खराब होती जा रही है।  सर्दी की दस्तक के साथ ही राजधानी की हवा की सेहत भी खराब होती जा रही है। सीजन में पहली बार शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया।

राजधानी का औसत एक्यूआई 205 दर्ज हुआ। लालबाग की बात करें तो यहां 275 तो तालकटोरा में 229 रिकॉर्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, हवा का रुख पुरवइया से पछुआ हो चुका है। पछुआ से प्रदूषण के कणों का प्रसार होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

पारा शुक्रवार के 32 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शनिवार को 29.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 के मुकाबले 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने का अनुमान है। इससे हवा और संघनित होगी। अगर सुधार के ठोस उपाय न किए गए तो हवा की सेहत और भी खराब होगी।

Scroll to Top