देवरिया : (मानवीय सोच) देवरिया जिले में भाटपाररानी तहसील परिसर से मंगलवार को गोरखपुर एंटी करप्शन की टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को 15000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए राजस्व निरीक्षक संतोष तिवारी के खिलाफ पुलिस ने भाटपाररानी थाने में केस दर्ज कर लिया है। तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक और बलुआ अफगान के लेखपाल अहिरौली बघेल गांव निवासी गणेश सिंह ने शिकायत किया था कि राजस्व निरीक्षक भूमि पैमाइश के लिए रुपये मांग रहे हैं
