ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में गंगा पर अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा ढहा

बिहार के भागलपुर जिले में आज सुबह करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणाधीन सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल का सुपर स्ट्रक्चर अचानक धराशायी हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि निर्माणाधीन सुल्तानगंज -अगुवानी घाट गंगा पुल के पाया संख्या नौ और 10 के बीच का सुपर स्ट्रक्चर (सपोर्ट सिस्टम) एक जोरदार आवाज के साथ शनिवार सुबह गिर गया और गंगा में समा गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी कर रही है। 

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे के बाद पुल के निमार्ण कार्य को रोक दिया गया है। कंपनी, राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि 1710.77 करोड़ रुपए की लागत वाले इस गंगा पुल का निर्माण कार्य 2015 से चल रहा है। वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था।इससे पूर्व वर्ष 2022 में पुल का पाया संख्या पांच और वर्ष 2023 में पाया संख्या नौ,10,11,12 का सुपर स्ट्रक्चर धराशायी हो गया था। इसके बाद इस पुल के चालू होने की अवधि बढ़ती जा रही है। वर्ष 2026 में पुल को चालू करने का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन इस हादसे के बाद इसमें भी संशय उत्पन्न हो गया है। 

Scroll to Top