बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने अपनी शादी का जश्न मुंबई के दादर स्थित बास्टियन में एक भव्य रिसेप्शन के साथ मनाया। रविवार को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने एक भव्य कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें काजोल, सलमान खान, रेखा, अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच एक हिंदुवादी संगठन ने इस शादी का विरोध किया है और बाकायदा पोस्टर लगवा दिए हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इसमें एक्ट्रेस को धमकी दी जा रही है। पोस्टर में कहा गया है कि सोनाक्षी और जहीर की शादी देश के इस्लामीकरण की कोशिश है और शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी पर तुरंत पुनर्विचार करें। सोनाक्षी को पूरे बिहार में कहीं घुसने नहीं दिया जाएगा।
