ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बीजेपी की नई लिस्ट में यूपी के 8 बड़े चेहरे

लखनऊ : (मानवीय सोच) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई टीम का ऐलान किया। इसमें UP के 8 बड़े नेताओं को भी शामिल किया गया। राजनीतिक जानकारों की मानें, तो भाजपा की लिस्ट में 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए 3 समीकरणों का ध्यान रखा गया है।

उत्तर प्रदेश की बात करें, तो 80 लोकसभा सीटें आती हैं। यहां से तीन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और एक नेता को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं, पार्टी के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी यहीं से ही आते हैं। सांसद रेखा वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और विधान परिषद सदस्य व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस फैसले को पसमांदा मुसलमानों के प्रति पार्टी के जुड़ाव के प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।

सांसद अरुण सिंह पहले की तरह राष्ट्रीय महासचिव बने रहेंगे। अरुण सिंह के साथ ही यूपी से आने वाले राधामोहन अग्रवाल को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सांसद राधामोहन अग्रवाल गोरखपुर से विधायक रह चुके हैं। जहां से अब योगी आदित्यनाथ पार्टी के विधायक हैं। 

Scroll to Top