ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी विधायक के बेटे पर FIR, लूट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज

अयोध्या  (मानवीय सोच) अयोध्या में पुलिस ने बीजेपी  विधायक के बेटे पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले के खंडासा थानाक्षेत्र के रामनगर गांव के श्याम बहादुर सिंह की शिकायत पर फैजाबाद के कोतवाली शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जान से मारने की धमकी

पीड़िता श्याम बहादुर सिंह ने अपनी FIR में कहा है कि सोमवार की देर रात जब वो फैजाबाद के रोडवेज बस स्टेशन पर खड़े थे, तभी एक सफेद एसयूवी गाड़ी वहां पहुंची और चार लोगों ने उस वाहन से बाहर आकर उन पर हमला किया और बेरहमी से पीटा. सिंह के अनुसार उनमें से एक ने उन पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी.

कौन चला रहा था SUV?

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वाहन को रुदौली से बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव का पुत्र आलोक यादव चला रहा था. सिंह ने आरोप लगाया कि उन लोगो ने रुपये से भरा बैग भी छीन लिया जिसमें करीब एक लाख रूपये नकद और कुछ दस्तावेज थे . उन्होंने बताया कि जब वह मदद के लिए चिल्लाये और जनता इकट्ठा हुई तो वे भाग गए.

CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्ड हो गयी. सिंह ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि अगर उनके साथ या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव  जिम्मेदार होंगे. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि भविष्य में उन्हें निशाना बनाया जा सकता है और उनपर हमला किया जा सकता है.

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि मंगलवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है.

Scroll to Top