ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया का तंज : ‘पहले साइकिल ठीक करवाएं फिर चलाएं’, अखिलेश यादव के सपा सदस्यता कैंपेन पर

इटावा  (मानवीय सोच)  आगरा से बीजेपी (BJP) सांसद रामशंकर कठेरिया  ने अखिलेश यादव पर चुटकी ली है। मंगलवार से शुरू हुए समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अखिलेश यादव पहले साइकिल की मरम्मत करवाएं फिर उसे चलाएं। यही नहीं, रामशंकर कठेरिया ने कहा कि जब अखिलेश यादव रामपुर और आजमगढ़ तक नहीं बचा पाए तो हमारा मुकाबला कैसे करेंगे? आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कठेरिया ने कहा कि विपक्ष का मनोबल बुरी तरह गिरा हुआ है और बीजेपी को चुनाव में टक्कर देने वाला कोई नहीं है।

गौरतलब है कि मंगलवार को अखिलेश यादव ने पार्टी में नए सिरे से जान फूंकने की मुहिम के तहत सदस्यता अभियान की शुरूआत की। इस दौरान अखिलेश ने बिना ओपी राजभर का नाम लिए कहा कि समाजवादी पार्टी को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। यही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि वो आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव के दौरान वहां प्रचार के लिए क्यों नहीं गए? इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें भरोसा दिलाया़ गया था कि वहां जाने की जरूरत नहीं है।

रामपुर और आजमगढ़ सीट समाजवादी पार्टी का किला मानी जाती है। ऐसे में इन दोनों सीट पर मिली करारी हार के बाद से अखिलेश यादव के खिलाफ अंदर और बाहर दोनों तरफ से आवाज उठनी शुरू हो गई है।

Scroll to Top