ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# बीजेपी स्टीकर वाली स्कॉर्पियो पर बैठकर रील बनाना पड़ा भारी , 69 हजार रुपये का चालान काटा

(मानवीय सोच) : युवाओं में रील बनाने का भूत इस कदर सवार है कि उनको नियम-कानून तोड़ने और फिर कार्रवाई होने का भी कोई डर नहीं है. लगातार उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे ऐसे मामलों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. फिर भी युवा मानने को तैयार नहीं है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कैंट क्षेत्र से सामने आया है.

यहां एक युवक का वीडियो सोशल मीडया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वह स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर रील बना रहा है. फिलहाल उसकी इस हरकत पर पुलिस ने उसका 69 हजार का चालान काटा है.

जानकारी सामने आ रही है कि उसकी शिकायत सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस से कर दी. इसी के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. ये स्कार्पियो कार सफेद रंग की है और इस पर भाजपा का स्टीकर लगा है और उस पर किसी नेता के पद का नाम भी लिखा है. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद ही यातायात नियमों के उल्लंघन मान कर एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर जांच कराई है 

Scroll to Top