ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुलडोजर का खौफ, 50 हजार के इनामी ने एसपी सिटी दफ्तर में किया सरेंडर

जौनपुर (मानवीय सोच)  सुल्तानपुर और जौनपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बने 50 हजार के इनामी अपराधी रवि तिवारी उर्फ वीर तिवारी ने पुलिस एनकाउंटर के खौफ से सोमवार को एएसपी सिटी के दफ्तर में पहुंच कर सरेंडर कर दिया।

उसने खुद अपना नाम रवि तिवारी उर्फ वीर बताते हुए कहा कि साहब मुझे गिरफ्तार कर लीजिए मैं 50 हजार का इनामी हूं। मेरे ऊपर जौनपुर सुल्तानपुर जिले में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने कहा कि पुलिस मेरे घर पर बुलडोजर लेकर भी पहुंची हैं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस के आला अफसर भी हैरत में पड़ गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष अभियान को देखते हुए जौनपुर में भी पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने मातहतों को अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी क्रम में शाहगंज तहसील के डिप्टी एसपी अंकित कुमार की पुलिस टीम अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

शाहगंज सर्किल के खेतासराय, सरपतहां, खुटहन थाना क्षेत्र के सभी वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी और उन्हें दबोचने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है।

सरपतहां थाना क्षेत्र निवासी चौबाहां गांव के रवि तिवारी उर्फ वीर तिवारी ने एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के दफ्तर में आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि मेरे ऊपर सुल्तानपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

सुल्तानपुर जनपद के करौदीकलां थाना और जौनपुर के खुटहन थाना में 302 120 बी, लूट हत्या  समेत 17, अट्ठारह मुकदमे मेरे ऊपर दर्ज है। मुझे एनकाउंटर का डर था। साथ ही योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर भी मेरे घर पर शाहगंज की पुलिस टीम कई बार ले जाकर दबिश दे चुकी है। इसलिए मैंने आज हमने आपके सामने आत्मसमर्पण करने का मन बनाया है।

 

Scroll to Top