ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘बुलडोजर मामा’ की कार्रवाई को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने तालिबानी एक्शन बताया

मध्य प्रदेश (मानवीय सोच)   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुलडोजर मामा नाम दिए जाने के बाद वे जिलों में अफसरों को बुलडोजर चलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं जिसका वे सार्वजनिक मंचों से हाथ उठवाकर समर्थन भी मांग रहे हैं। मगर मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने तालिबानी एक्शन बताया है। पीड़ितों से वे अपील कर रहे हैं कि मेरे पास आएं। उनकी लड़ाई वे मानव अधिकार आयोग और अदालत में लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा नाम मिलने के बाद जिस तरह वहां यूपी की जनता ने उन्हें  विधानसभा चुनाव में लहर की तरह दूसरी बार सत्ता सौंपी है, उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पांचवीं बार सीएम बनाने के लिए बुलडोजर मामा नाम दिया गया है। अब मुख्यमंत्री ने अपने इस नाम के अनुरूप जिलों में कार्यक्रम के दौरान बुलडोजर की बातें करना शुरू कर दी हैं। लोगों से हाथ उठवाकर और हां का शोर कराकर समर्थन जुटाने में लगे हैं तो अधिकारियों को बुलडोजर किस काम आएंगे यह कहकर ऐसी कार्रवाई करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मगर अब इसके खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह खुलकर सामने आ गए हैं।

तालिबानियों से जैसे काम कर रहे
डॉ. गोविंद सिंह ने लाइव हिंदुस्तान से चर्चा में कहा है कि शिवराज सिंह चौहान सरकार तालिबानियों की तरह काम कर रही है। अदालत का काम भी वही करने लगी है। डॉ. सिंह ने सवाल किया कि अगर कोई एक परिवार का एक सदस्य अपराध करता है तो उसके अन्य सदस्यों को उसकी सजा कैसे दी जा सकती है। सिंह ने कहा कि वे भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं लेकिन उसके नाम पर लोगों की संपत्ति को ढहाया जा रहा है। यह संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति है और इस तरह राष्ट्रीय संपत्ति को बर्बाद किया जा रहा है। फसल को बर्बाद किया जा रहा है जबकि उस अन्न से कई गरीबों के पेट भरे जा सकते थे।

सिंह की पीड़ितों से अपील
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने बुलडोजर मामा की कार्रवाई से पीड़ित लोगों से अपील की है कि वे उनके पास आएं और उनकी लड़ाई वे लड़ेंगे। सिंह ने कहा कि ऐसे पीड़ितों की लड़ाई को वे मानव अधिकार आयोग में लड़ेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो अदालत में भी लड़ाई लड़ेंगे।

कौन है डॉ. गोविंद सिंह जानें
डॉ. गोविंद सिंह भिंड जिले के लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। वे सातवीं बार विधायक चुनकर आए हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निकटस्थ माने जाते हैं। कमलनाथ सरकार के गिरने के बाद नेता प्रतिपक्ष पद के लिए डॉ. गोविंद सिंह सबसे सशक्त दावेदार माने जाते रहे हैं और आज भी वे इसके पद की जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Scroll to Top