ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बेखौफ ड्राइवर का आतंक, टोल मांगने पर चढ़ा दी कार

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि टोल बूथ पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी कार के आगे खड़ी होकर टोल देने की बात कह रही है. इतने में ड्राइवर कार आगे बढ़ा देता है, जिससे महिला कार के बोनट पर टंग जाती है. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ के टोल प्‍लाजा से सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.इस घटना में महिला कर्मचारी घायल हो गई, जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, कार दिल्‍ली की तरफ से आ रही थी. मेरठ के काशी टोल प्‍लाजा पर कार रुकी तो बैरियर के सामने महिला कर्मचारी आई और ड्राइवर से टोल देने के लिए कहा.बताया जा रहा है कि पहले ड्राइवर ने टोल देने से मना कर दिया तो उसकी आसपास खड़े कर्मचारियों के बीच बहस होने लगी. इसी बीच ड्राइवर ने अचानक कार तेजी से आगे बढ़ा दी, जिससे कार के आगे खड़ी महिला कर्मचारी बोनट पर टंगकर काफी दूर तक घिसटती चली गई और आगे जाकर सड़क पर गिर गई. महिला को चोटें आई हैं. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है.

Scroll to Top