लखनऊ : (मानवीय सोच) ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। 48 घंटे में 25 IAS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें से 15 जिलों के डीएम बदले गए। शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर हुए। शनिवार रात में 6 IAS अफसरों को उधर-इधर किया गया। इसके बाद शनिवार देर रात दोबारा शासन ने ट्रांसफर में कुछ के बदलाव तो कुछ और अफसरों को नए पदों पर तैनात किया है।
IAS अंकित अग्रवाल का जिला बदला गया। रामपुर DM की जगह उन्हें बिजनौर का DM बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार अब रामपुर के DM बने रहेंगे। IAS नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज का डीएम बनाया गया। वहीं, भानुचंद्र गोस्वामी को आगरा की कमान सौंपी गई।
वहीं, डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी को डीएम हमीरपुर से विशेष सचिव वन और पर्यावरण बनाया गया है। प्रयागराज के DM रहे संजय खत्री को ACEO नोएडा बनाया गया। मथुरा के DM पुलकित खरे को सीईओ UPRRDA नियुक्त किया गया है। नगर आयुक्त गाजियाबाद रहे नितिन गौड़ को VC पिलखुआ हापुड़ बना गया है।
