ब्रिटेन : (मानवीय सोच) पीएम ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन बर्खास्त कर दिया है. सुएला ने पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत अधिक उदार होने का आरोप लगाया था. हालांकि, सरकार का कहना है कि ब्रेवरमैन ने सोमवार को कैबिनेट फेरबदल के तहत अपना पद छोड़ दिया है!
सुनक पर ब्रेवरमैन को बर्खास्त करने का दबाव बढ़ रहा था. गौरतलब है कि ब्रेवरमैन ने इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने बाद लंदन में होने वाले प्रदर्शनों से सख्ती से नहीं निपटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मेट्रोपॉलिटन सिटी पुलिस पर निशाना साधा था.
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन को डाउनिंग स्ट्रीट की ओर जाते देखा गया, जिससे अटकलें तेज हो गईं कि वह मौजूदा कैबिनेट फेरबदल में नए विदेश मंत्री का पद संभाल सकते हैं. बता दें कि यह कदम लंदन पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप लगाते हुए लिखे गए एक लेख को लेकर कई दिनों के तनाव के बाद उठाया गया है. शुरुआत में, सुनक ने सुएला का समर्थन करने का फैसला किया था
