भदोही : (मानवीय सोच) तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. आनन-फानन में उसे सस्पेंड कर दिया गया. वायरल वीडियो में आरोपी कॉन्स्टेबल एक महिला से अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है. वो वीडियो कॉल पर महिला से बात कर रहा था, जिसकी क्लिप सामने आने के बाद उस पर कार्रवाई हुई है
जानकारी के मुताबिक, आरोपी कॉन्स्टेबल का नाम श्याम सुंदर यादव है. वो शहर कोतवाली में तैनात था. उसका अश्लील वीडियो चैट वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल एक्शन लिया. सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कॉन्स्टेबल वर्दी में एक महिला से वीडियो कॉलिंग पर अश्लील हरकत कर रहा है. वीडियो में वो नेकेड हालात में नजर आ रहा है. हालांकि, अभी ये नहीं पता चला कि कॉन्स्टेबल का महिला से क्या रिश्ता है. फिलहाल, जांच जारी है
