ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने

लखनऊ (मानवीय सोच) : उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने वाले वरिष्ठ अधिकारी असीम अरुण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। समझा जाता है कि दलित समुदाय से आने वाले अरुण को भाजपा उनके गृह जनपद कन्नौज से चुनाव मैदान में उतार सकती है। अरुण ने हाल ही में पुलिस सेवा से वीआरएस लिया था। वह कानपुर के पुलिस आयुक्त थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में अरुण को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर सिंह ने कहा कि अरुण जैसे ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के भाजपा में आने से पार्टी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। ठाकुर ने अरुण का भाजपा में स्वागत करते हुये कहा कि पार्टी में उनके शामिल होने से देश भर में युवाओं को जोड़ने के अभियान को गति मिलेगी। ठाकुर ने समाजवादी पार्टी (सपा) को दंगाईयों की पार्टी बताते हुये कहा कि सपा के समाजवाद का असली खेल है उनके उम्मीदवार या तो जेल में हैं या बेल पर हैं।

ठाकुर ने गैंगिस्टर एक्ट में शनिवार को गिरफ्तार किये गये कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन और जमानत पर रिहा हुये आजम अब्दुल्ला का उदाहरण देते हुये कहा कि सपा के उम्मीदवारों की सूची में शामिल पहला प्रत्याशी (हसन) जेल में है तथा एक और संभावित प्रत्याशी अब्दुल्ला ‘बेल’ पर है। उन्होंने कहा कि सपा में दंगा फैलाने वाले शामिल होते हैं और भाजपा में दंगाईयों को जेल भेजने वाले शामिल होते हैं। भाजपा और सपा में यही फर्क है।

इस दौरान अरुण ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल प्रशासक वाली साफ छवि से प्रभावित होकर भाजपा में आये हैं। उल्लेखनीय है कि अरुण का वीआरएस आवेदन हाल ही में सरकार द्वारा स्वीकार किये जाने के बाद 15 जनवरी को ही वह सेवामुक्त हुए हैं।

Scroll to Top