ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा को मिला फायदा, सपा की हार के बाद बोले शिवपाल

यूपी (मानवीय सोच)  सपा की सरकार न पाने का अखिलेश के बाद शिवपाल को भी मलाल है। भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद शिवपाल यादव ने जीते सभी विधायकों को शुभकमानाएं देते हुए हारी सीटों पर विश्लेषण करने की बात कही। जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े शिवपाल यादव ने अपनी सीट को बचा ली लेकिन सपा प्रदेश में सरकार नहीं बना पाई। 2017 के मुकाबले इस बार सपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीटों में बढ़ोत्तरी हासिल की। उन्होंने कहा, माहौल अनुकूल था, पार्टी में कमियां थीं, हम उन पर विचार करेंगे और उनका विश्लेषण करेंगे। शिवपाल यादव बोले पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा, जीतने वाले विधायकों के साथ हमारा वोट-शेयर बढ़ा है लेकिन कहीं न कहीं बीजेपी को फायदा मिला है।

बतादें कि यूपी चुनाव का परिणाम आने के बाद शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी की हार के बाद भी प्रसपा के प्रमुख शिवपाल यादव ने यूपी की जनता का आभार जताया था और धन्यवाद बोला था। जसवंतनगर सीट से चुनाव जीतने के बाद शिवपाल ने ट्वीट कर लिखा, जसवंतनगरवासियों से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। प्रदेश की सम्मानित जनता द्वारा दिए गए जनादेश का हृदय से सम्मान करते हुए एक मजबूत विपक्ष के सृजन हेतु प्रदेशवासियों को आभार व बधाई देता हूं।

90979 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीते थे शिवपाल

इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट पर सपा जीत दर्ज की। शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक शाक्य को 90979 वोटों से शिकस्त दी। जसवंत नगर विधानसभा सीट पर अब तक 16 चुनाव हुए हैं। जिसमें से 12 में मुलायम सिंह यादव या उनके भाई शिवपाल यादव जीते। 1996 से शिवपाल यहां से जीत रहे हैं। मुलायम का पैतृक गांव सैफई इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस बार यहां जातीय गणित और रसूख का मुद्दों से मुकाबला है। 2017 की प्रचंड भाजपा लहर में भी इटावा की जसवंतनगर सीट सपा ने 52,616 वोटों से जीती थी। इसीलिए इस सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर से सात बार चुनाव जीते। उनके भाई शिवपाल यादव लगातार पांचवीं बार विधायक हैं।

Scroll to Top