लखनऊ : (मानवीय सोच) भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए दिसंबर में पिछड़ी जातियों के जातिवार सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार में पिछड़ी जातियों के उत्थान के किए गए कार्यों को बताएंगे।
सोमवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई जिसमें आगे की रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा जनता के बीच प्रचारित करेगी कि मोदी सरकार के दौरान ही पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। भाजपा सरकार में ही केंद्र में ओबीसी के सबसे ज्यादा मंत्री हैं।
