ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा ने दिखाई पाक पत्रकार संग हामिद अंसारी की ‘फोटो’, पूर्व राष्ट्रपति ने भी दिया जवाब

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी पर पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को अपने कार्यकाल के दौरान कई बार बुलाने का आरोप भाजपा ने एक बार फिर से लगाया है। यही नहीं अब भाजपा की ओर से एक तस्वीर भी जारी की गई है, जिसमें पाक पत्रकार पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ बैठा नजर आ रहा है। पाक पत्रकार नुसरत मिर्जा ने एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान दावा किया था कि वह यूपीए सरकार के कार्यकाल में 5 बार भारत आया था। इसके बाद लौट कर कई संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दी थी। यही उसका दावा था कि वह पूर्व उपराष्ट्रपति के निमंत्रण पर भारत आया था और उनसे मुलाकात भी की थी।

हामिद अंसारी की ओर से पिछले दिनों पाक पत्रकार के दावों के बाद मचे राजनीतिक घमासान पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह सारी बातें झूठ हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि न तो उनकी ओर से किसी पाकिस्तानी पत्रकार को बुलाया गया था और न ही मुलाकात की गई थी। उन्होंने कहा था कि कार्यक्रम में आए लोगों को विदेश मंत्रालय की ओर से ही निमंत्रण दिया गया था। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। अब भाजपा ने जब तस्वीरों के साथ फिर से आरोप लगाया है तो हामिद अंसारी की ओर से दोबारा प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पहले की बात पर कायम हैं।

हामिद अंसारी बोले- मैं अपनी बात पर कायम हूं

शुक्रवार को हामिद अंसारी ने कहा कि मैं अपने उस बयान पर ही कायम हूं कि मैंने न तो किसी पाक पत्रकार को बुलाया और नही मुलाकात की। भाजपा ने तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि 2009 में आतंकवाद पर आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में पाक पत्रकार आया था। इसके अलावा भाजपा की ओर से उस आयोजन की एक तस्वीर भी दिखाई गई। भाजपा ने तस्वीर के साथ दावा किया कि उसमें हामिद अंसारी नुसरत मिर्जा के साथ बैठे दिख रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये आरोप लगाए।

कांग्रेस की मंशा पर भी भाजपा ने उठाया सवाल

इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को जिम्मेदारी के साथ बर्ताव करना चाहिए। उन्होंने नुसरत मिर्जा के साथ मंच साझा करने से बचना चाहिए था। इसके साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेहमानों के आमंत्रण से पहले इंटेलिजेंस क्लियरेंस जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के ऑफिस प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रमों में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाती है। उन्होंने कहा कि क्या ऐसी स्थिति में यह कहना सही नहीं होगा कि कांग्रेस चाहती थी कि पाकिस्तान से एक व्यक्ति आए, जो देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ करना चाहता है।

 

Scroll to Top