ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने मारी गोली, हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  आगरा में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी नगला धनी बस्ती की है। यहां भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री राकेश कुशवाह का घर है। बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। इसी समय बाइक से दो हमलावर आए। उन्होंने तमंचे से राकेश पर दो फायर किए। इसके तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घायल का पूर्व से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गोली मारे जाने की आशंका है। जांच की जा रही है। वहीं मोहल्लेवासियों ने बताया कि राकेश का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते गोली मार जाने की आशंका है। 

Scroll to Top