मिर्जापुर : (मानवीय सोच) भाजपा नेता विजय गुप्ता के रेस्टोरेंट में मेरी 16 साल की बेटी का गैंगरेप हुआ। विजय गुप्ता और उसके कर्मचारी आकाश ने उसके साथ गंदा काम किया। बेटी को धमका कर दोनों उसके साथ गलत काम करते रहे। सत्ता की हनक दिखाकर ब्लैकमेल करते रहे। जब बेटी गर्भवती हुई तो 15 जुलाई को उसे गर्भपात की हैवी डोज दे दी।
जिसके बाद बेटी की हालत बिगड़ गई। दर्द से परेशान मेरी बेटी का 17 जुलाई को गर्भपात हो गया। वह दर्द से मेरे सामने तड़पती रही…इन दोनों ने मेरी बेटी को कहीं का नहीं छोड़ा। इसके बाद भी विजय गुप्ता आजाद घूम रहा है।
हमें चुप कराने के लिए आकाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी तो भाजपा नेता है। सरकार रेप के आरोपियों के घर पर तो तुरंत बुलडोजर चलाती है फिर इसके घर पर अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं चला? पुलिस कार्रवाई करने से क्यों बच रही है? ये कहना है 10वीं की छात्रा और रेप पीड़िता की मां का। ये पूरी घटना मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र की है।
