ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ लुक आउट नोटिस

कोलकाता   (मानवीय सोच)  कोलकाता पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इससे पहले उन्हें एमहर्स्ट और नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह उनके सामने पेश नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने और ज्यादा समय मांगा है। गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद नूपुर शर्मा को भाजपा ने निलंबित कर दिया था।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान के चलते पूरे देश में आग लग गई है। उन्हें टीवी पर आकर माफी मांगनी चाहिए। वहीं इसके बाद कोर्ट में दाखिल एक अन्य याचिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नूपुर शर्मा के ऊपर की गई टिप्पणी वापस लेने की मांग की गई। इस याचिका में कहा गया कि इस तरह की टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा की जान को खतरा पैदा हो गया है।

बता दें कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर उदयपुर में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं महाराष्ट्र के अमरावती में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में एक मॉडल और एक अन्य व्यक्ति को हत्या की धमकी दी गई है।

 

Scroll to Top