ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ : (मानवीय सोच) हजरतगंज स्थित विधायक निवास में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के फ्लैट नंबर 804 में रविवार देर रात उनके मीडिया सेल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव उतारा। अभी तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।

हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीकेटी विधायक के मीडिया सेल में काम करता था। रविवार रात को वह फ्लैट पर अकेला था। रात करीब साढ़े 11 बजे श्रेष्ठ ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है।

खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, भाजपा विधायक योगेश शुक्ला सोमवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रेष्ठ ने खुदकुशी करने से पहले किसी एक परिचित या रिश्तेदार को कॉल कर कहा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जिसको उसने कॉल की थी उस शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

Scroll to Top