ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा विधायक बोले- केंद्र हस्तक्षेप करे तभी यूपी में 2027 में बनेगी सरकार

बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने एक वीडियो संदेश जारी करके यूपी की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार को कुछ बड़े फैसले लेने होंगे, तभी 2027 में भाजपा की यूपी में सरकार बन सकेगी। पीडीए ने जो भ्रम फैलाया है, उससे भाजपा की स्थिति खराब है। वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट पर भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब दो बार के विधायक रमेश मिश्रा का वीडियो सामने आया है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करके बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा, तभी कुछ हो सकेगा। 2027 में सरकार बन सकेगी। इस सिलसिले में अमर उजाला ने मोबाइल फोन के जरिये विधायक बात भी की है। इस पर विधायक ने कहा कि यूपी के अधिकारी मनबढ़ हो गए हैं। वे जनता की नहीं सुन रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी नहीं बचा है। सब मनमानी पर उतारू हैं, इसलिए वीडियो संदेश के जरिये अपनी बात कहनी पड़ी है।  अधिकारियों का मनोबल तोड़ने की जरूरत है। सपा ने पीडीए के जरिये जो भ्रम फैलाया है, उसकी काट अभी से ढूंढनी होगी। सीएम को मंत्रियों के साथ बैठक करके इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

Scroll to Top