# भाजपा सांसद का विवादित बयान, हमारी सरकार में गरीबों का भर रहा पेट, इससे पहले पत्तल चाटकर भरते थे पेट

देवरिया : (मानवीय सोच) सदर भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारी सरकार में गरीबों का पेट भर रहा, इसके पहले लोग गोबर से अनाज निकालकर और पत्तल चाटकर पेट भरते थे। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।