भाजपा सासंद साक्षी महराज बोले- काशी में नंदी की वर्षों की तपस्या हुई सफल

गोंडा (मानवीय सोच) उन्नाव से भाजपा सांसद डॉ. साक्षी महराज ने कहा कि विधर्मियों और मुगलों ने हमारे धर्म को नष्ट करने का प्रयास किया। वामपंथियों ने तोड़ा-मरोड़ा लेकिन हमारी संस्कृति आज तक अमिट रही। आज काल और परिस्थिति ने करवट ली और सत्ता पर एक योगी बैठा तो दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो गया। काशी में नंदी की वर्षों की तपस्या सफल हुई। श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। कृष्ण जन्मभूमि का फैसला भी शीघ्र होगा। ताज का मामला अभी कोर्ट में पहुंच चुका है।

भाजपा सांसद शनिवार को ज्वालामाई स्थान संत खरखरदास आश्रम सोनबरसा पोखरा पर आयोजित भंडारे में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं ने किसी के धर्म और संस्कृति पर प्रहार नहीं किया। बल्कि हमने सर्वे भवंतुसुखिनः सर्वे संतु निरामया का सिद्धांत अपनाया लेकिन लोगों ने इसका उल्टा किया। आज ऋषि परंपरा और भारतीय संस्कृति ही संसार का कल्याण कर सकती है। दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है लेकिन भारत ही दुनिया के मार्गदर्शक के रुप में आने वाला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *