# भारत कब तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत में दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। उन्होंने बुधवार को कहा कि यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री के इस बयान पर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। ऐसे में सवाल ये है कि भारत कब तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है? बीते नौ साल में देश की अर्थव्यवस्था कहां से कहां पहुंची? आइए समझते हैं

पहले जानिए पीएम मोदी का पूरा बयान 
दिल्ली के प्रगति मैदान में बुधवार को पुनर्विकसित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र (IECC)  ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से पूरा देश उनकी सरकार की ओर से किए गए कामों का परिणाम देख रहा है। हमारे पहले कार्यकाल की शुरुआत में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 10वें स्थान पर था। दूसरे कार्यकाल में आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर मैं देश को ये भी विश्वास दिलाता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में पहुंच कर रहेगा और ये मोदी की गारंटी है।