नई दिल्ली (मानवीय सोच) पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था. वो कहते थे- ये सम्पूर्ण जगत, ये चर-अचर, सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है. यही चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है. यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में दिखती है.
स्वामी आत्मस्थानानन्द की जन्मजयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में संन्यास की महान परंपरा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि वानप्रस्थ आश्रम भी सन्यास की दिशा में एक कदम माना गया है. सन्यास का अर्थ ही है स्वयं से ऊपर ऊठकर समष्टि के लिए कार्य करना और जीना है. सन्यासी के लिए जीव सेवा में प्रभु सेवा को देखना होता है.
पीएम मोदी ने इस मौके पर अपने भाषण में जो बातें कहीं, उसके 10 प्रमुख बिंदु ये हैं:
