ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत ने पाकिस्तान पर दागी मिसाइल, बताया दावे का सच

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को दावा किया था कि भारत ने उसके एयर स्पेस में मिसाइल दागी है. अब इस पर भारत की ओर से बयान जारी किया गया है. डिफेंस विंग की ओर से जारी बयान में इस मिसाइल के पीछे का पूरा सच बताया गया है और इसे लेकर सफाई भी दी गई है.

पाकिस्तान कैसे पहुंची मिसाइल?

डिफेंस विंग के बयान में कहा गया है कि रुटीन मेंटीनेंस के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह मिसाइल फायर हो गई थी. आगे बताया गया कि भारत सरकार ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है और इसके लिए हाई लेवल कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दिया है.

डिफेंस विंग ने अपने बयान में कहा कि यह पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में जाकर गिरी है. यह घटना काफी खेदजनक है. लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है.

पड़ोसी देश में मची खलबली

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने दावा किया था कि 9 मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक हाई स्पीड से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना रास्ता भटक कर पाकिस्तान के इलाके में एंट्री कर गिर गई. उसके गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई.

मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि मिसाइल बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गई. इसे सतह से लॉन्च किया गया था. इसका पता चलने पर पाकिस्तान वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा, ‘मिसाइल की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया था. पाकिस्तानी सेना की ओर से यह साफ किया गया कि मिसाइल को मार गिराया नहीं गया बल्कि वो खुद ही गिर गई. प्रवक्ता ने बताया कि मिसाइल 40 हजार फुट की ऊंचाई से गुजर रही थी, जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था.

Scroll to Top