# भारत पहली बार मिसाइल से लैस युद्धक पोत INS Kirpan को आज गिफ्ट के तौर पर वियतनाम को सौंपेगा

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) भारत  मिसाइल से लैस युद्धक  पोत ‘आईएनएस कृपाण को आज शनिवार कोवियतनाम  को सौंपेगा. यह पोत अभी भी सेवा में है. यह भारत और वियतनाम के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है.भारत पहली बार किसी मित्रवत देश को कोई सेवारत पोत उपहार में दे रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार युद्धक पोत सौंपने के लिए कैम रैन में समारोह की अध्यक्षता करेंगे. नौसेना प्रमुख कुमार वर्तमान में वियतनाम की यात्रा पर हैं. भारत पहली बार किसी मित्रवत देश को कोई सेवारत पोत उपहार में दे रहा है.

भारतीय नौसेना ने कहा कि वियतनाम पीपुल्स नेवी को स्वदेश निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कार्वेट का हस्तांतरण समान विचारधारा वाले भागीदारों की उनकी क्षमता को बढ़ाने में सहायता करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.