ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत माता की जय बोलने पर काट दी थी शख्स की जुबान, विवेक अग्निहोत्री

नई दिल्ली (मानवीय सोच) इन दिनों पूरे देश में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’  ने एक नई बहस शुरू कर दी है. कुछ लोग इस फिल्म को काला सच बता रहे हैं तो कुछ इसे झूठ बता रहे हैं. अब अपनी फिल्म में उठाए मुद्दे की सच्चाई साबित करने के लिए खुद फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री  ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर इतनी खौफनाक है कि इसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

भारत माता की जय बोलने पर ऐसी सजा

विवेक अग्निहोत्री  की फिल्म को लेकर लोग आंकड़ों को गलत बता रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर विवेक ने एक तस्वीर शेयर की है. इसमें बताया गया है कि तस्वीर में दिख रहे शख्स की भारत माता की जय बोलने पर जुबान काट दी गई. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

कैप्शन में लिखी ऐसी बात

इसके साथ ही कैप्शन में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है, ‘जो भी मरे लोगों की संख्या पर बहस करके विचलित करने की कोशिश करे, तो उसे यह 1989 की रिपोर्ट दिखा दीजिए. और पूछिए कि आप रमेश कुमार को कितने नंबर देंगे?’ इसके साथ ही विवेक ने उमर अब्दुल्ला को टैग भी किया है.

अब्दुल्ला ने लगाया था आरोप

आपको याद दिला दें कि फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया था कि फिल्म में कई बातें झूठी दिखाई गई हैं. जब यह सब हुआ तब फारूक अब्दुल्ला चीफ मिनिस्टर  नहीं थे. यह एक कॉमर्शियल मूवी है. इसलिए विवेक ने इस पोस्ट में साल 1989 का सबूत देते हुए उनके पिता के मुख्यमंत्री होने की बात साबित की है.

लोगों ने उठाए सवाल 

इस पोस्ट को लेकर विवेक अग्निहोत्री से अब लोगों ने इस सीन को फिल्म में ना दिखाने पर सवाल उठाए हैं. वहीं इस पोस्ट के कमेंट में कई लोगों ने लिखा है कि कश्मीर की कहानियां दिखाने में वेब सीरीज भी कम पड़ जाएगी.

Scroll to Top